डॉ. नीना जोशी
Share

डॉ. नीना जोशी
आप मूलतः चिकित्सकीय पेशे से हैं व शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद जोशी की धर्मपत्नी हैं।
डॉ. नीना जोशी वर्तमान में मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं तथा हिन्दीग्राम व मातृभाषा.कॉम की संयोजिका भी हैं।
डॉ. जोशी ने एक काव्य संकलन ‘काव्य दस्तक’ लिखा है, भाषा सारथी सम्मान, मातृभाषा गौरव सम्मान 2019 आदि कई सम्मानों से सम्मानित डॉ. जोशी कुशल गृहिणी होने के साथ-साथ कुशल नेतृत्वकर्ता भी हैं।
13 दिसंबर को पिता उदयलाल जी व माता भागवंती देराश्री की संतान के रूप में इंदौर (मध्य प्रदेश) में जन्म लेकर प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा भी इंदौर में ही प्राप्त की। बाद में आपने उच्च शिक्षा में इंदौर में ही डी.एच. एम. एस., एम.एस. (होम्योपैथी) का अध्ययन किया। वर्षों तक आपने अपने चिकित्सकीय पेशे को जीवंत रखा। आपका विवाह श्री अरविंद जोशी के साथ हुआ। डॉ. जोशी की तीन संतान हैं। आपकी बहु कुशल एवं ख्यात चित्रकार रचना जोशी हैं।
विगत दो वर्षों में डॉ. नीना जोशी ने देश में कई राज्यों में हिन्दी योद्धाओं के दल तैयार किए, उनका नेतृत्व करते हुए मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रतिनिधित्व के लिए हिन्दी योद्धाओं का सक्रिय दल तैयार किया है, जिसमें मातृ शक्ति की बहुलता है। आज इसी कारण हिन्दी जगत में डॉ. नीना जोशी का नाम भी सर्वव्याप्त बनता जा रहा है।