LOADING

Type to search

संगणक योद्धा

 

ट्वीटर, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया के जमाने में लोगों का एक दूसरे के साथ संपर्क बेहद आसान हो गया है। इस वजह से समाज का अलग-अलग तबका और अलग-अलग समूह इन्हीं माध्यमों के जरिए कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। इस पक्ष को जनता के बीच लोकप्रिय होते देखते राजनीतिक दलों और नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दिखानी शुरू की है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमें भी हिन्दी  भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए हिन्दी प्रेमियों का एक समूह जो संगणक ज्ञान ( कम्प्यूटर ) में प्रवीण हो, तैयार करना होगा, जो सहज रूप से जनमानस के भीतर हिन्दी भाषा के महत्व स्थापित करने और हिन्दी भाषा का अन्य भारतीय भाषाओँ के साथ समन्वय स्थापित कर सके। साथ मातृभाषा उन्नयन संस्थान, हिन्दीग्राम आदि के कार्यकलाप को नियमित सोशल मिडिया पर स्थापित करना होगा, जिससे आम जनता का संस्था को हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए मजबूती से समर्थन प्राप्त हो।

संगणक योद्धा के दायित्व:

१. संस्थान के सोशल मीडिया पर उपलब्ध पृष्ठ, खातों की जानकारी, प्रतिदिन की गतिविधियों से जनता को जोड़ना।

२. सोशल मीडिया पर हिन्दी के प्रचार सम्बंधित जानकारियों, गतिविधियों से जनता को जोड़ना।

३. जानकारियों को ज्यादा से ज्यादा फेसबुक, व्हाट्सप्प, लिंकडीन, ट्विटर आदि के समूहों  में साझा करना।

४. हिन्दी प्रचार सम्बंधित आलेखों को ब्लॉग पर प्रकाशित करना।

५. साहित्यकारों को मातृभाषा.कॉम से जोड़ना।

६. आलेख अभिकल्प ( ग्राफिक डिजाइन) में दक्ष होने पर संस्थान व् आंदोलन के लिए चित्र तैयार करना।

७. कम्प्यूटर सम्बंधित समस्याओं को सुलझाना।

८. हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए संगणक के माध्यम से जनमानस का समर्थन प्राप्त करना।

९. हिन्दीभाषाओं का अन्यभाषाओँ से समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करना।