विज्ञप्ति

हिन्दी ग्राम का उद्देश्य एवं कार्य योजना

हिन्दी भाषा के वैश्विक विस्तार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत हिन्दी ग्राम द्वारा अपने कुछ उद्देश्य और कार्य निर्धारित किए गए है, जैसे-

  1. हिन्दी को रोजगार मूलक बनाने की ओर कार्य करना तथा उपलब्ध रोजगार आदि अवसरों को हिन्दीभाषियों तक पहुँचाना ।
  2. हिन्दी भाषा में शिक्षा के महत्व को बढ़ाना ।
  3. हिन्दी सिखाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में कार्यशाला लगाना ।
  4. हिन्दी चलचित्रों (फिल्मों) के शीर्षकों को हिन्दी में ही लिखने के लिए निदेशकों को प्रेरित करना।
  5. हिन्दी के उपलब्ध रोजगार जानकारीयों को साझा करना ।
  6. हिन्दी शिक्षा के लिए मिलने वाली छात्रवृत्तियों की जानकारी साझा करना।
  7. हिन्दी में शोध करने के लिए शोधार्थीयों को सहायता करना ।
  8. गैर हिन्दी राज्यों में हिन्दी भाषी लोगों की हिन्दी में मदद करना और हिन्दीभाषी लोगों को आपस में जोड़ना ।
  9. हिन्दी समाचार संस्थानों में हिन्दी संरक्षण अभियान चलाकर हिन्दी की परिपक्वता लाना ।
  10. शासकीय कार्यालयों की व्यवहारिक भाषा हिन्दी करवाना।