संचालक मण्डल

भावना शर्मा

भावना शर्मा का जन्म 25 नवम्बर को हुआ, जिनके पिता रविदत्त शर्मा और माता उर्मिला शर्मा हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर (हिन्दी) की पढ़ाई कर बी. एड. का अध्ययन किया। इसी के साथ अनुवाद में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, भारतीय अनुवाद परिषद् व मल्टी मीडिया और वेब डिजाइनिंग इत्यादि व्यावसायिक डिप्लोमा अर्जित किए। भावना शर्मा मूलतः कहानीकार हैं, आपका कहानी संग्रह ‘अतुल्य रिश्ते’ प्रकाशित हुआ। लेखन के साथ-साथ भावना रंगमंच पर भी सक्रिय रहीं। वर्तमान में संस्मय प्रकाशन में बतौर निदेशक कार्यरत भावना शर्मा, मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय सचिव एवं मासिक साहित्य ग्राम की सह सम्पादक हैं। अब तक कई सम्मान भावना को प्राप्त हुए, इनमें साहित्य गौरव सम्मान, वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई सम्मान, महिला गौरव सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान, अखण्ड गहमरी सम्मान, भारत गौरव रत्न सम्मान इत्यादि सम्मिलित हैं।

सम्पर्क: +91 88002 48432

ईमेल: aarambhaav@gmail.com

वेबसाईट: www.hindigram.com