शिक्षालय की ओर 'हिन्दीग्राम'

मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी के विस्तार के लिए विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को हिन्दी भाषा से जोड़कर भाषा के महत्त्व को समझाया जाएगा। बच्चों को अपने राष्ट्र, संस्कृति और भाषा से प्रेम करना भी जागृत किया जाएगा। इसी ध्येय को सार्थक करने के उद्देश्य से 'शिक्षालय की ओर हिन्दीग्राम' अभियान संचालित किया जा रहा है। मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार व विस्तार के लिए विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता, व्याख्यान, कार्यशाला और सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता होगी। प्रत्येक श्रेणी व प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र संस्थान द्वारा दिया जाएगा।