अभियान (Page)

संस्था हिन्दी ग्राम की संबद्धता मातृभाषा उन्नयन संस्थान से है जिसके प्रयासों से देशभर के लगभग 35 लाख से अधिक लोगों ने अपने हस्ताक्षर अन्य भाषा से बदले हैं और इसी हेतु कई अभियान संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से विभिन्न अभियान संचालित किए जाते हैं, उसी कड़ी में हिन्दी ग्राम के माध्यम से भी कुछ अभियान संचालित किए जा रहें हैं। इनका उद्देश्य हिन्दी भाषा की सशक्तता, सबलता और विस्तार है।